मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

जनपद अयोध्या के कोतवाली अंतर्गत रुदौली रौंजागाव फ्लाईओवर NH 27 लखनऊ गोरखपुर नेशनल हाईवे पर सुबह करीब लगभग 8:00 बजे अयोध्या से लखनऊ जा रही कार के ड्राइवर का अचानक संतुलन बिगड़ जाने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पलट जाने से बड़ा हादसा होते होते टला। और कार में बैठे लोग बाल-बाल बच गए। हम आपको बताते चलें कि अयोध्या से शिखर जयसवाल UP42BF 3002 से लखनऊ की और जा रहे थे।लेकिन अचानक रौजागांव फ्लाईओवर,टांडा खुलासा मोड़ के समीप अचानक इनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। वहां पर मौजूद लोगों की मदद से तुरंत कार में बैठे लोगों को बाहर निकाला गया, और कार साइड में की गई। कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel