मिलिटरी इंटेलिजन्स के सूचना पर
सेना ने फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने वाले गैंग का पर्दाफाश
अंकुर पांडेय | CMD NEWS
अयोध्या।। मिलिटरी इंटेलिजन्स के सूचना पर सेना ने फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने वाले गैंग का पर्दाफाश। एक अभियुक्त गिरफ्तार।युवाओं को झांसा देकर लाखों रुपए ऐठ कर देता था फर्जी नियुक्ति पत्र। मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार। अमेठी का रहने वाला है अभियुक्त संदीप कुमार द्विवेदी मार्गदर्शक में मिलिट्री इंटेलिजेंस कि प्राप्त सूचना का संकलन करते हुए प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह थाना कैंट व उप निरीक्षक शिवानंद यादव कांस्टेबल महेंद्र कुमार द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा 448/ 2021 धारा 406 /420 में पंजीकृत हुए मुकदमे से संबंधित अधिवक्ता संदीप कुमार द्विवेदी पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी मटियार वगैरा थाना मोतीगंज जनपद अमेठी के थाना परिसर में बयान हेतु उपस्थित आया था विवेचनात्मक कार्यवाही में धारा 467 /468/ 471 भादवी का अपराधी पाते हुए उपरोक्त अधिवक्ता को दिनांक 18:12 2021 समय 10:20 बजे अस्थान थाना कैंट से गिरफ्तार करते हुए थाना कैंट पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की
CMD News Newspaper & Live News Web Channel