Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / विधायक संजय ने किया बारात घर का शिलान्यास, गिनाई उपलब्धियां।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

विधायक संजय ने किया बारात घर का शिलान्यास, गिनाई उपलब्धियां।

 

बस्ती । रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने शुक्रवार को सल्टौआ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मधवापुर बरगदवा मंे विधायक निधि से बारात घर का विधि विधान से भूमि पूजन किया।
विधायक संजय ने बारात घर के शिलान्यास के बाद कहा कि एक विधायक के रूप में जितना संभव हो पाता है लगातार क्षेत्र में सक्रिय हूं, तुलना करें तो परस्पर संवाद और विकास कार्यो के आधार पर काफी प्रगति हुई है, शिक्षा, चिकित्सा के मोर्चे पर व्यापक बदलाव दिखायी पड़ने लगा है। कहा कि उनकी इच्छा है कि रोजगार के लिये विधानसभा स्तर पर पलायन रूके, इसके लिये व्लाक स्तर पर लघु उद्योग स्थापित करने पर कार्य चल रहा है। कहा कि क्षेत्र के उद्यमी यदि रूधौली विधानसभा क्षेत्र में कल कारखाना विकसित करने के लिये आगे आयें तो उनका हर संभव सहयोग कराया जायेगा। कहा कि विकास एक निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है। यह बरातघर निश्चित रूप से क्षेत्रीय आवश्यकताओं की पूर्ति करेगा और इसका उद्घाटन भी शीघ्र होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभागीय अधिकारियोें, कर्मचारियों के साथ ही मनोज सिंह, राहुल शुक्ल, इन्द्रेश उपाध्याय, ओम प्रकाश शुक्ल, दद्दन शुक्ल, राजू गुप्ता, पृथ्वीपाल मिश्रा, पिन्टू यादव, गीता उपाध्याय, विकास शर्मा के साथ ही ग्राम प्रधान राजमणि, ग्राम विकास अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यह जानकारी विधायक संजय प्रताप जायसवाल के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है।

About Anuj Jaiswal

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp