अवनीश कुमार मिश्रा सीएमडी न्यूज़
बस्ती जनपद में आशा अधिकारमंच के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज हर्रैया स्थिति आर्यावाटिका मैरिजहाल में सम्पन्न हुआ बैठक में सभी पदाधिकारियों ने एक मत से निर्णय लिया कि जब तक आशाओं के विभिन्न मदों का भुगतान नहीं होगा आशा सम्पूर्ण कार्य वहिष्कार पर रहेगी ज्ञात हो कि एक तरफ सूबे में संचारी रोग अभियान की शुरुवात मुख्यमंत्री ने 19अक्टुबर को बस्ती आकर किया दूसरे तरफ आशा बहनों का विभिन्न मदों सहित संचारी रोग अभियान का पैसा लम्बित है ।ऐसे में आशाओं के सामने त्यौहारों के इस महीने में घर परिवार के संचालन की समस्या खडी है और सरकार है कि रोज आशाओं के पक्ष में महज फरमान जारी करती है और उनके अधिकारी आश्वासन पर आश्वासन ऐसे में आशाओं ने अपनी समस्या समाधान हेतु कई बार मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ग्यापन भेजा व जनपद आगमन पर मुख्यमंत्री से भेंट भी करना चाहा मगर बात करने की जगह संगठन के पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमणि पाण्डेय(सुदामा)ने कहा कि किसानों,नौजवानों,व्यापारी, कर्मचारी सभी के लिए सरकार का प्रेम महज दिखावा व छलावा है।समस्याओं को लेकर सत्ताधारी भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हो चुका है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली में आशा हक की लडाई लड रहे हैं और वही भाजपा यहां आशा की बातों को सुनने को तैयार नहीं है श्री पाण्डेय ने कहा कि सत्ता में रहते सपा बसपा ने भी आशा समस्या पर ध्यान नहीं दिया ऐसे में आगामी चुनाव में 1.63हजार आशा परिवारों का समर्थन उस दल को होगा जो आशाओं को सुनिश्चित मानदेय व राज्य कर्मचारी का दर्जा देने का वादा अपने ऐजेण्डे में शामिल करेगा वरन आशायें चुनाव का भी वहिष्कार करेंगी इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री श्वेता बर्मा,प्रदेश विस्तार मंत्री संतोष पाण्डेय,चन्द्रप्रकाश तिवारी, जिलाध्यक्ष शैलेन्द्री श्रीवास्तव, पूनम सिंह,मीरा सिंह,ब्लाक अध्यक्ष ममता पाण्डेय, आरती त्रिपाठी, कैसरजहां, कल्पना शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में जिला व प्रदेश कार्यकारिणी की आशा पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel