Breaking News
Home / BREAKING NEWS / डकैती की योजना बनाते समय 03 अभियुक्त गिरफ्तार
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

डकैती की योजना बनाते समय 03 अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 06.09.20212 गोंडा

सुनील तिवारी सी एम डी न्यूज

पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत चोरो/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने एवं चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण के लिए समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे। एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम को भी चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए लगाया गया था। दिये गए निर्देशों के क्रम में थाना मनकापुर पुलिस एवं एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने चोरी की घटना का अनावरण करते हुए चोरी किए गए 29 मोबाइलों सहित 03 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 06.09.2021 को थाना मनकापुर पुलिस तथा एस0ओ0जी0 टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर डकैती की योजना बनाते समय 03 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 29 नये व पुराने मोबाइल फोन, 10 चार्जर, चोरी करने के उपकरण, व जामातलाशी के दौरान अभियुक्त योगेश प्रताप सिंह व रामानन्द के कब्जे से 01-01 अवैध तमंचा मय 01-01 कारतूस व अभियुक्त सुशील गुप्ता उर्फ बाबू के कब्जे से 01 नाजायज चाकू व घटना में 01 मोटरसाइकिल बरामद किया है। बरामद मोबाइलों के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि ये मोबाइल हम लोगो ने अपने 03 अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 25.07.2021 की रात्रि में कस्बा मनकापुर में स्टेशन रोड स्थित डीके मोबाइल शॉप से चोरी किए थे।

व्यूरो चीफ सुनील तिवारी CMD NEWS GONDA
91981 67553

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp