मुदस्सिर हुसैन।। CMD NEWS

मवई अयोध्या – दुनियां में कुछ लोग ऐसे भी जन्म लेते हैं,जो अपने सद्गुणों के जरिए आम इंसान न रहकर समाज व राष्ट्र के लिए बहुमूल्य रत्न साबित होते हैं। ऐसे ही प्रतिभा के धनी थे स्वर्गीय राजीव गांधी। जिन्होंने अपने कुशल नेतृत्व की बदौलत सियासी जमी पर चमकते सितारे की तरह दिखाई दिए। वे भारत को 21 वीं सदी में एक सर्व संपन्न व सुदृढ़ स्थिती में पहुंचाने के लिए पूरी तन्यमता से आजीवन प्रयासरत रहे। यह विचार वरिष्ठ कांग्रेस नेता दयानंद शुक्ला ने भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने निवास रानी मऊ कुटी पर CMD NEWS संवाददाता से राजीव गांधी का व्यक्तित्व व कृतित्व विषयक पर खास बातचीत में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का व्यक्तित्व बहुत ही विराट था। गांवो, गरीबों का समग्र उत्थान उनका मौलिक चिंतन था। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने युवा व महिला कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। जिसमे 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार प्रदान किया। व महिलाओं के लिए पंचायत संस्थाओं में एक तिहाई सीटें आरक्षित कर उनके आत्म सम्मान व गौरव की भावना को परवान चढ़ाया। विज्ञान व प्रोघोगिकी के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए प्रयास उल्लेखनीय रहेंगे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel