हरिश्चंद्र वर्मा।। CMD NEWS

श्रावस्ती-गिलौला ब्लॉक के दिकौली चौराहे पर रात्रि में गोवंश हाईवे पर आकर रुकते हैं।दिकौली मोड के पास बड़ी नहर होने से गोवंश दिनभर नहर पर चरते हैं व रात में आकर इस चौराहे पर रूक जाते हैं। इस समय बरसात का मौसम है हर जगह पानी भरा रहने से और किसानों द्वारा खेतों की तारबंदी व खुद खेतों की रखवाली करने के कारण गोवंश चारे को भी मोहताज रहते हैं। चौराहों पर आबादी होने से गोवंशो को कुछ ना कुछ खाने को मिलता रहता है इसलिए रात्रि में चौराहों पर आकर गोवंश हाईवे पर रुकते हैं और साधनों के आने जाने से गोवंश काफी मात्रा में चोटिल भी हो रहे हैं देखा जाए तो ज्यादातर मोटरसाइकिल सवार गोवंशो से टकराते हैं।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel