
आर्य समाज द्वारा कोरोना मुक्ति यज्ञ अभियान के अंतर्गत घर घर यज्ञ हर घर यज्ञके संकल्प के साथ निरंतर आमजनमानस के बीच यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाज़ार बस्ती ने बताया कि सरकारी तौर पर अगस्त में तीसरी लहर आ सकती हैं इसके बावजूद भी यज्ञ विज्ञान में वो शक्ति है जो समस्त वाइरसों को समूल नष्ट कर सकती है। इसलिए हर घर में यज्ञ प्रारम्भ करना उचित होगा।
इससे सभी वर्गों में हिम्मत व आत्मविश्वास की वृध्दि हुई है और वे कोरोना को हराने के लिए तैयार हैं। इसी कड़ी में आज विश्वनाथ प्रसाद शर्मा राज्य कार्यकारिणी सदस्य भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरिद्वार के नेतृत्व में ब्लाक रोड बैरिहवा में कोरोना मुक्ति यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के पश्चात जल संरक्षण व यज्ञ के प्रति अपने विचार रखते हुए उन्होंने कहा कि भूजल संरक्षण केवल हमारे लिए ही नहीं बल्कि जीवमात्र व वनस्पतियों के लिए भी अनिवार्य है इन्ही औषधियों और वनस्पतियों पर हमारा जीवन टिका है।
यज्ञ को संसार की नाभि कहा जाता है क्योंकि यज्ञ से सभी तरह के संक्रमण दूर होते हैं इसलिए यज्ञ करना चाहिए। यज्ञाचार्य देवव्रत आर्य ने कहा कि यज्ञ के माध्यम से हम पंचतत्वों में शान्ति की प्रार्थना करते हैं जिससे उनका सेवन हमे पूर्ण शान्ति दे सके। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिवेन्द्र शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, सरस्वती देवी, निधि कुमारी, शिवम शर्मा, अनूप कुमार त्रिपाठी आदि सम्मिलित रह
रिपोर्टर अवनीश कुमार मिश्रा CMD NEWS
CMD News Newspaper & Live News Web Channel