दरियाबाद, बाराबंकी।
14/07/2021
रिपोर्ट – गोविंद ।। CMD NEWS
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ विकासखंड दरियाबाद के शिक्षकों की एक बैठक कोविड-19 का अनुपालन करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा व जिला अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा के दिशा निर्देश अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय गाजीपुर ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी पेंशन योजना समय परिवर्तन ,जी पी एफ, बीमा एरियर, मृतकों केआश्रितों की नियुक्ति ,के संबंध में विशेष रूप से मांग की गई ।इस मौके पर मोहम्मद अतहर अंसारी, उत्पेक्ष द्विवेदी,राजकुमार वर्मा ,अंकित वर्मा ,मोहम्मद इशाक ,जितेंद्र कुमार ,शिवाकांत सिंह ,सर्वेश कुमार ,दुर्गेश कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel