
अंकुर पांडेय । CMD NEWS
अयोध्या। पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव के सुपुत्र अंकुर सेन यादव के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक से विजई होने व प्रमुख बनने पर अयोध्या में भी हर ओर खुशी व हर्ष का माहौल छाया रहा।
अयोध्या नयाघाट क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता अभरन यादव, मुकुल यादव, वीरेंद्र यादव, वासुदेव यादव, दिनेश व समीर दुबे आदि द्वारा एक दूसरे को लड्डू खिलाकर हर्ष प्रकट किया गया।
इस दौरान अभरन यादव ने कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव के पौत्र व सपानेता आनन्दसेन यादव के पुत्र अंकुर सेन यादव की जीत से पूरी क्षेत्र की जनता हर्षित हैं। उनके जीत में पूरे हरिगन्तनगंज ब्लॉक की जनता का पूर्ण सहयोग रहा। हम सभी बीडीसी सदस्यों के प्रति आभार जताते हैं। उन्होंने कहा कि अंकुर सेन यादव की जीत से हरिंगटनगंज ब्लॉक में विकास की गंगा बहेगी।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel