Breaking News
Home / BREAKING NEWS / जालसाजी करने की वांछित आरोपी अभियुक्ता गिरफ्तार
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

जालसाजी करने की वांछित आरोपी अभियुक्ता गिरफ्तार

गोंडा: पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने मु0अ0सं0– 08/21, धारा 419,420,467,468,120 बी भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता- श्रीमती मंजू शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया । अभियुक्ता मंजू शुक्ला ने वादी दिनेश कुमार पाण्डेय पुत्र भगौती शरण पाण्डेय नि0 नारेमहरी थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा की जमीन को फर्जी व कूटरचित ढंग से बैनामा करा लिया था । जिसके संबंध में वादी द्वारा थाना इटियाथोक में उक्त अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमें इटियाथोक पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर उक्त आरोपी अभियुक्त को भौवरुपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया । गिरफ्तार अभियुक्ता- 01. श्रीमती मंजू शुक्ला पत्नी राजकुमार नि0 रमवापुर गोविन्दा थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा । पंजीकृत अभियोग- 01. मु0अ0सं0– 08/21, धारा 419,420,467,468,120बी भादवि0 थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा । गिरफ्तारकर्ता टीम- 01. उ0नि0 विजय बहादुर सिंह मय टीम ।

ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp