
सुधीर बंसल जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट अयोध्या
पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत जरायल कला बाजार के समीप नेशनल हाइवे पर बुधवार को पल्सर गाड़ी चालक शबाब हैदर पुत्र इजहार निवासी राठ हवेली फैजाबाद अपनी पत्नी इनामा बानो के साथ जा रहा था तभी अचानक गाड़ी का अगला टायर पंचर होने के कारण दोपहिया वाहन पल्सर डिसबैलेंस हो गई इसी बीच हाईवे पर पीछे से आ रही कार यूपी 81 बीएम 2221 दुपहिया वाहन को बचाते बचाते गड्ढे में जाकर दोनों गाड़ियां टकरा गई।कार में अजय कुमार श्रीवास्तव पुत्र शिवाकांत श्रीवास्तव आरके पुरम आगरा रोड अलीगढ़ एवं उनका पुत्र राजू श्रीवास्तव एवं पत्नी सुनीता सभी लोग सुरक्षित हैं।पुलिस ने दोनों गाड़ियों को क्रेन की सहायता से सुरक्षित खड़ा कराया। मौके पर चौकी प्रभारी हाईवे उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव उपनिरीक्षक कमलेश कुमार हेड कांस्टेबल सगीर अहमद कांस्टेबल संदीप पाल एवं कांस्टेबल रामकिशन यादव मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel