Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / वर्चस्व की लड़ाई में चुनावी रंजिश को लेकर चली गोलियां 2 लोग घायल
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

वर्चस्व की लड़ाई में चुनावी रंजिश को लेकर चली गोलियां 2 लोग घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती
अवनीश कुमार मिश्रा ब्यूरो चीफ

वर्चस्व की लड़ाई में चुनावी रंजिश को लेकर चली गोलियां 2 लोग घायल

गौर थाना क्षेत्र के सीकरी चौराहे पर चुनावी रंजिश को लेकर बीती रात दो पक्ष आमने सामने आ गए, और देखते ही देखते शुरू हुई फायरिंग में दोनों पक्ष के एक-एक लोगों को गोली लगी है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया गया । जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
गौर थाना क्षेत्र के सुमही ग्राम पंचायत के सीकरी गांव के चौराहे पर रात सात बजे चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्ष एक दूसरों को अपशब्द कहना शुरू कर दिए। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चलाई। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए है। घायलों में डिगरहा गांव निवासी 40 वर्षीय दिनेश सिंह के मुहं में गोली लगी है। जबकि दूसरे घायल कर्णिकापुर गांव निवासी 45 वर्षीय बबलू लोहार के जांग में गोली लगी है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। गोली चलाने वालों की पहचान की जा रही है। मामले में अभी तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि गोली लगने से दोनों पक्षों के एक-एक लोग घायल हुए है। गोली किन लोगों ने चलाई है इसकी जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त की कार्रवाई की जाएगी

About CMDNEWS

Check Also

बहराइच: सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर में आयोजित प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के मॉडल और कलाकृतियों ने अतिथियों का मोहा मन

समाचार प्रेषक: पुनीत श्रीवास्तव नानपारा नानपारा बहराइच। सेंट पीटर इंटर कॉलेज भोपतपुर, नानपारा में विज्ञान …

Leave a Reply

WhatsApp