Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा- दिनांकः 09.03.2021 डीएम ने मूक बधिर की जमीन का फर्जी बैनामा करा लेने की शिकायत का लिया संज्ञान, एआईजी स्टाम्प से मांगी जांच रिपोर्ट
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

गोण्डा- दिनांकः 09.03.2021 डीएम ने मूक बधिर की जमीन का फर्जी बैनामा करा लेने की शिकायत का लिया संज्ञान, एआईजी स्टाम्प से मांगी जांच रिपोर्ट

 

जालसाजी व भ्रष्टाचारियों के खिलाफ डीएम की कार्यवाही लगातार जारी है। डीएम मार्कण्डेय शाही ने ग्राम चौरी पूरे सूबेदार पुरवा थाना तहसील करनैलगंज निवासी रामलाल पुत्र छेदी के शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए सहायक महानिरीक्षक निबन्धन को जांच के आदेश दिए हैं। बताते चलें कि मूक बधिर दिव्यांग शिकायतकर्ता ने डीएम को जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि किसान सम्मान निधि दिलाने के लिए विपक्षी राजकुमार द्वारा तहसील करनैलगंज में धोखे से कागजातों पर उसका अंगूठा लगवा लिया गया तथा कूट रचित तरीके से उसकी जमीन का बैनामा करा लिया गया है। डीएम ने एआईजी स्टाम्प को मामले की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने तथा फर्जी बैनामा पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारी व लोगों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp