Breaking News
Home / World / प्रमुख खबरें / नानपारा बहराइच- एसएसबी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत युवाओं को खेल सामग्री एवं स्वच्छता सामग्री का वितरण किया
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

नानपारा बहराइच- एसएसबी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत युवाओं को खेल सामग्री एवं स्वच्छता सामग्री का वितरण किया

रिपोर्ट- विवेक कुमार श्रीवास्तव

नानपारा 42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अगैया कैंप में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री जैसे क्रिकेट खेल की सामग्री, वॉली वाल खेल की सामग्री, कैरम बोर्ड की सामग्री तथा स्वच्छता सामग्री जैसे मास्क , सेनेटाईजर और साबुन का वितरण किया गया | 42 वी वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट प्रवीण कुमार नें लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने हेतु आयोजित किया गया है | 42 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लगातार सीमावर्ती क्षेत्र के गरीब जनता, किसान, ग्रामीणों तथा युवाओं के लिए विभिन प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करती रहती है जिसमें नागरिक कल्याण कार्यक्रम, सामाजिक चेतना अभियान, सामुदायिक कल्याणकारी कार्यक्रम एवं कौशल विकाश कार्यक्रम शामिल है | इसके पूर्व बीते वर्षों में सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओ की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया गया था और साथ ही साथ छात्र/छात्राओं को प्रतिस्पधा उपयोगी पुस्तकों का वितरण किया गया था जिससे वे विभिन्न प्रकार के प्रतिस्पर्धाओं की तैयारी कर सकें और अच्छी नौकरी पा सकें | कार्यक्रम के दौरान सभी को भारत सरकार द्वार लांच की गयी लाभकारी योजनाओ के बारे में बताया गया साथ ही साथ इन योजनाओ का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया | कार्यक्रम में एक भारत श्रेष्ट भारत का प्रचार प्रसार किया किया गया | श्री प्रवीण ने अपने संबोधन में कहा कि 42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल , सीमावर्ती क्षेत्र के लोगो के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहती है तथा आगे भी ग्रामीणों के उत्थान हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे | युवाओ से आहान किया गया कि खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाये, जिससे की आपसी समन्वय, सहयोग व सकारात्मक माहौल उत्पन होगा जोकि किसी भी क्षेत्र के विकास की मुख्य कड़ी है। सीमावर्ती क्षेत्र के लाभार्थियों के द्वारा कार्यक्रम की जमकर सराहना की गयी | उक्त कार्यक्रम के दौरान श्री शैलेष कुमार, उप कमाण्डेंट( प्रचालन), श्री विजेन्द्र कुमार, उप-कमांडेंट श्री सुमित भारद्वाज, सहायक कमाण्डेंट , निरीक्षक- जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी ,रमेश ग्वाला, स.उ.नि.- मोहिन्दर सिंह व विजय सिहं तथा अन्य बलकार्मिक भी उपस्थित रहें |

About CMDNEWS

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp