Breaking News
Home / BREAKING NEWS / थाना कौड़िया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिसैया में हुई विवाहिता की हत्या का आरोपी मामा गिरफ्तार- गिरफ्तार
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

थाना कौड़िया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिसैया में हुई विवाहिता की हत्या का आरोपी मामा गिरफ्तार- गिरफ्तार

गोंडा: अभियुक्त- 01. छांगुर पुत्र दोंदर निवासी बखरिया थाना कौड़िया जनपद गोण्डा । पंजीकृत अभियोग- 01. मु0अ0सं0-26/21, धारा 302.201 भादवि थाना कौड़िया जनपद गोण्डा। 02. मु0अ0सं0-27/21, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कौड़िया जनपद गोण्डा। बरामदगी- 01. आलाकत्ल (गड़ासा) संक्षिप्त विवरण- दिनांक 09.02.2021 को थाना कौड़िया क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सिसैया मे एक विवाहिता की गला काट कर हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर उच्च अधिकारीगण तत्काल मौके पर पहुॅचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी करने के निर्देश थानाध्यक्ष कौड़िया को दिये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थानाध्यक्ष कौडिया द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियुक्त को दिनांक 10.02.2021 को मय आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसकी भांजी सोनिया खातून पुत्री आरिफ अली नि0 सिसैया थाना कौड़िया जनपद गोण्डा की दोस्ती गांव के ही एक लड़के से थी। परन्तु सोनिया का विवाह उसके परिजनों द्वारा गांव के ही एक दूसरे लड़के से कर दिया गया था, लेकिन सोनिया लगातार अपने पूर्व के दोस्त के सम्पर्क में थी जिसका हमलोगो द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था। दिनाक 09.02.2020 को सोनिया अपनी ससुराल से भागकर अपने पूर्व के दोस्त के घर चली गयी थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर मैने सोनिया की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी थी। गिरफ्तार अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है। गिरफ्तार कर्ता टीम- 01. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह। 02. उ0नि0प्रमोद कुमार। 03. का0 मानवेन्द्र पाल सिंह। 04. का0 आनन्द कुमार। 05. का0रवि कुमार पाण्डेय। 06. म0आ0 माला त्रिवेदी।

ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा

About Sunil Kumar Tiwari

Check Also

गोण्डा: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आशीष त्रिपाठी का जगह-जगह हुआ स्वागत

2027 में पूर्ण बहुमत हासिल करेगी भाजपा, गोंडा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत का …

Leave a Reply

WhatsApp