रिपोर्ट – दुष्यन्त सिंह वर्मा
स्थान – श्रावस्ती
श्रावस्ती। थाना सोनवा क्षेत्र के तुरहनी बलराम गांव के पास आज सुबह लावारिस हालत में मिली 4 वर्षीय बच्ची के परिजनों का पता लगाकर पुलिस ने उसके सुपुर्द कर दिया।

बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के शेखा पुरवा गांव निवासिनी ओमवती पत्नी आशाराम अपनी 4 वर्षीय पुत्री नेहा के साथ गिलौला थाना क्षेत्र हरिहरपुर गांव में अपने बहनोई राम प्रसाद के यहाँ शादी समारोह में आई थी। ओमवती ने बताया कि आज सुबह उसकी पुत्री नेहा दुकान पर कुछ सामान लेने गयी थी तभी से गायब है। सोनवा थाना के उप निरीक्षक(बाल कल्याण अधिकारी) ने नेहा को उसके माता ओमवती के सुपुर्द कर दिया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel