अयोध्या।
ब्यूरो चीफ सुधीर बंसल के साथ रुदौली ब्लाक रिपोर्टर जगन्नाथ की रिपोर्ट
दिनांक 29.01.2021
श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद अयोध्या के आदेश के क्रम में अपराध एंव अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण के निर्देशन में व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सर्किल सदर महोदय के निकट प्रवेक्षण में वीरेन्द्र कुमार थानाध्यक्ष महराजगंज के नेतृत्व में उ0नि0श्री अश्वनी प्रताप सिंह चौकी प्रभारी पूरा बाजार थाना महराजगंज जनपद अयोध्या मय हमराह फोर्स के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान थाना महराजगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 26/21 धारा 147,323,504,506,427 भादवि से सम्बन्धित दो मोटर साइकिल की आगजनी करने वाले नामजद वांछित अभियुक्त 01. कन्हैया यादव पुत्र ब्रम्हादीन यादव, 02. धर्मवीर यादव उर्फ रिंकू यादव पुत्र चन्द्रपाल यादव नि0गण मड़ना थाना महराजगंज अयोध्या को कुर्की चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गण को पेशी हेतु सम्बन्धित न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
01. कन्हैया यादव पुत्र ब्रम्हादीन यादव
02. धर्मवीर यादव उर्फ रिंकू यादव पुत्र चन्द्रपाल यादव नि0 गण मड़ना थाना महराजगंज अयोध्या
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
01. उ0नि0श्री अश्वनी प्रताप सिंह चैकी प्रभारी पूरा बाजार थाना महराजगंज अयोध्या
02. आरक्षी सर्वेश कुमार यादव चौकी पूरा बाजार थाना महराजगंज अयोध्या
CMD News Newspaper & Live News Web Channel