9 जनवरी 2021
तहसील व ब्लाक मिहींपुरवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हरखापुर के मजरा पृथ्वी पुरवा में लगी आग से दो घर जलकर हुए राख,
दोनों घर के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को हुए मजबूर
बता दें कि आज अभी-अभी हरखापुर के मजरा पृथ्वी पुरवा निवासी वीरेंद्र वर्मा पुत्र छेद्दू वर्मा के बंगला से लगी आग, के कारण की जानकारी नहीं हो पाई है।
वीरेंद्र वर्मा के साथ-साथ मंसाराम वर्मा का भी घर जलकर राख हो गया आग ने अपने आगोश में नगदी समेत इंजन, घर के जेवरात, पिपरमेंट का तेल सहित लाखों का नुकसान आग से हुआ है।
लेखपाल से पत्रकार ने फोन पर आग लगने की सूचना दी सूचना दिए जाने
पर लेखपाल ने तुरंत मौके पर पहुंचने का आश्वासन दिया।
और देखिए लेखपाल साहब मौके पर पहुंच भी गए हैं—
इनसे जानकारी लते हैं—लेखपाल साहब ने बताया है कि कम से कम डेढ़ से दो लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है।
संवाददाता महेश तिवारी की रिपोर्ट
CMD News Newspaper & Live News Web Channel