रिपोर्ट- एम.असरार सिद्दीकी।
बहराइच-कस्बा बाबागंज निवासी रजनीश त्रिपाठी इण्डियन बैंक शाखा बाबागंज (बी.सी.) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी होते ही क्षेत्र के लोगों में अफरा तफरी मच गई।रजनीश त्रिपाठी इण्डियन बैंक शाखा बाबागंज से ग्राम मकनपुर का बैंक मित्र भी हैं। जो बैंक के ठीक सामने कार्यालय भी खोल रखा है।उक्त बीसी का बैंक हमेशा बना रहने व अन्य बैंक कार्यों का निष्पादन किया जाना व पैसों की जमा निकासी के लिये आने वालों ग्रामीणों के साथ साथ बैंक कर्मियों से भी सम्पर्क रहने की वजह से लोग दहशत में आ गये।वहीं जमोग (चरदा) निवासी जिला पंचायत सदस्य के अधिवक्ता भाई अजय कुमार जायसवाल का भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
बहराइच के नानपारा में रामलीला मंच से पेड़ कटान और कमीशन के आरोपों तक गरमाई सियासत, दिलीप वर्मा के आरोपों पर रामनिवास वर्मा का पलटवार—CM और मंत्री को लिखे पत्रों का दिया हवाला
रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव दिलीप वर्मा ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, रामनिवास वर्मा बोले—आरोप निराधार; …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel