Breaking News
Home / BREAKING NEWS / जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नगला देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नगला देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नगला देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

बदायूँ 10 /10/2024 केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव व जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव व अधिकारियों ने नगला स्थित देवी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने देश व प्रदेश की तरक्की की कामना की।

केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि नवरात्रों में देवियों के नौ स्वरूपों को पूजा की जाती है। प्रत्येक स्वरूप का अपना महात्मय है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी स्वरूप माना गया है। उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली है कि नवरात्रों में नगला देवी मंदिर में उन्हें पूजा अर्चना करने का अवसर प्राप्त हुआ।

वही प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने नगला देवी मंदिर में पूजा कर प्रदेश के तरक्की की कामना की। उन्होंने कहा कि देवी के नौ स्वरूप है जिनमें प्रथम शैलपुत्री, द्वितीय ब्रह्मचारिणी, तृतीय चंदघंटा, चौथी कुष्मांडा, पांचवी स्कंद माता, छठी कात्यानी, सातवीं कालरात्रि, आठवीं महागौरी एवं नवी सिद्धिदात्री हैं। सभी लोग बड़े आदर भाव से नवरात्रि मनाते हैं तथा दसवें दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा मनाया जाता है।

About CMD NEWS UP

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp