रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

सड़क पर बह रहा नालियों का गंदा पानी, ग्रामीणों का निकलना हुआ दुश्वार
14/10/2024 मवई अयोध्या – सड़कों पर बह रहा नालियों का गंदा पानी, सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर,टूटी हुई नालियां, टूटी सड़के ग्राम पंचायत नेवरा के विकास के दावों की पोल खोल रही हैं, कुछ ऐसे रास्ते हैं उन रास्तों पर गावों के स्थानीय लोगों का आना जाना ज्यादा रहता है लेकिन नालियों के ऊपर से बह रहा गंदा पानी,आने जाने वालों के लिए उस रास्तों से निकलना दुश्वार कर दिया है। कभी कभी तो उस रास्ते से निकलने वाले लोगों को बहुत ही मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर कई बार अखबारों में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित भी किया जा चुका है, लेकिन आज भी समस्या जस की तस बनी हुई है। जब कि जन प्रतिनिधि व जिम्मेदार अधिकारी भी चुप्पी साधे हुए है। विकास खंड मवई ग्राम पंचायत नेवरा की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। विकास से कोसों दूर दिखाई देता है। यहीं नहीं साफ सफाई व्यवस्था की भी दयनीय स्थिति है। ग्रामीणों ने बताया कि गांवों में तैनात सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित साफ-सफाई नहीं की जाती है, इसके चलते नालियां जाम हो गई हैं और गांव के मुख्य मार्गो पर गंदा पानी बहता हुआ देखा जा सकता है। नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने के कारण आने जानें वालो के लिए एक बड़ी मुसीबत बना हुआ है। देखना है कि ग्रामीणों को इस समस्या से कब छुटकारा मिलेगा।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel