रिपोर्ट- एम.असरार सिद्दीकी।
बहराइच- बाबागंज नानपारा हाईवे पर कस्बे से गुजर रहे ट्रक ने कार को ठोकर मार दी। जिससे कार सवार बाल-बाल बच गये। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबागंज बीच कस्बे में मनोकामना मंदिर के निकट सोमवार को सुबह 11 बजे ब्लाक नवाबगंज के केशवपुर मुराऊ के ग्राम प्रधान सरनाम अपनी कार पी32एच 3127 से हाईवे की ओर मुड़ रहे थे। तभी नानपारा की ओर से आ रहे लोड ट्रक यू पी40 टी 1762 ने ठोकर मार दिया। ठोकर में गाड़ी बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर आए पुलिस ने ट्रक से कार सवारों को बाहर निकाला। दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गयी है।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक
बहराइच 16 अप्रैल। जिला प्रशासन एवं मीडिया के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel