एम0असरार सिद्दीकी।
बहराइच- भारत नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम मे रूपईडीहा से नेपालगंज जाते समय नेपालगंज सशस्त्र पुलिस ने बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित औषधि जब्त किया है।बताया जाता हैं कि भारतीय क्षेत्र से सटा बाँके जिले की बी0ओ0पी0 कालाबंजर से सशस्त्र पुलिस बल की एक गश्ती टीम ने डुडुवा ग्राम नगर पालिका के भज्जूपुरवा गाँव के पास से आल्टोरेक्स नामक दवा बरामद की गई।सशस्त्र पुलिस निरीक्षक गोरख सिंह भंडारी के नेतृत्व में एक गश्ती दल ने रविवार रात 10:30 बजे 235 बोतल दवा बरामद की।सशस्त्र पुलिस निरीक्षक भंडारी के अनुसार सशस्त्र पुलिस बल की टीम को आते देख तस्कर भाग गए।उन्होंने बताया कि जब्त दवाओं को आवश्यक जांच के लिए नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया है।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक
बहराइच 16 अप्रैल। जिला प्रशासन एवं मीडिया के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel