Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच:18 सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मेसिस्टों का सीएमओ कार्यालय पर धरना, 20 नवंबर को लखनऊ में प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच:18 सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मेसिस्टों का सीएमओ कार्यालय पर धरना, 20 नवंबर को लखनऊ में प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

बहराइच। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने अपनी 18 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश संगठन के आह्वान पर आयोजित इस धरने में जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं मेडिकल कॉलेज बहराइच में कार्यरत फार्मेसिस्टों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

धरने के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि फार्मेसिस्ट संवर्ग की वित्तीय एवं गैर वित्तीय समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। शासन स्तर पर कई दौर की वार्ता और आश्वासन के बावजूद आज तक मांगों का निस्तारण नहीं हो सका है, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है।

ये हैं प्रमुख मांगें –

एसोसिएशन के मांग पत्र में फार्मेसिस्ट का पदनाम बदलकर फार्मेसी अधिकारी*ल और चीफ फार्मेसिस्ट का पदनाम चीफ फार्मेसी अधिकारी किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके साथ ही विशेष कार्याधिकारी फार्मेसी के पदनाम में बदलाव, वर्ष 2005 के बाद नियुक्त फार्मेसिस्टों की स्थायी वरिष्ठता सूची जारी करने तथा रिक्त उच्च पदों पर शीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की गई।

संगठन ने फार्मेसिस्ट संवर्ग के वेतनमान में सुधार, अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में पदों के पुनर्गठन, नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चीफ फार्मेसिस्ट के पद सृजित करने तथा ट्रामा सेंटरों में निर्धारित मानक के अनुसार नियुक्तियां करने की भी मांग रखी।

इसके अलावा अस्पतालों तक दवाएं पहुंचाने के लिए सरकारी परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने और चिकित्सक विहीन स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं के उपभोग संबंधी आदेशों में व्यावहारिक छूट देने की मांग भी शामिल है।

मुख्यमंत्री से की पहल की मांग –

धरने में शामिल सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई कराने की अपील की। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 20 नवंबर को प्रदेशभर के फार्मेसिस्ट लखनऊ स्थित महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के कार्यालय के सामने धरना देंगे, जहां से आगे के आंदोलन और हड़ताल की घोषणा की जाएगी।

एसोसिएशन ने कहा कि संवर्ग की लंबित समस्याओं का समाधान और कार्य व्यवस्था में सुधार ही उनकी प्रमुख मांग है। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।

धरने में ये रहे मौजूद –

धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सुमुख पाठक, उपाध्यक्ष सावंत श्रीवास्तव, मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह, संगठन मंत्री अर्जुन सिंह, संयुक्त मंत्री बाबूराम, कोषाध्यक्ष रहमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष करुणेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष गुंजन गोपाल मिश्रा, उमेश्वरी पांडे संरक्षक, जी.सी. सोनकर सहित दर्जनों की संख्या में फार्मेसिस्ट मौजूद रहे।

समाचार प्रेषक: जितेंद्र कुमार संवाददाता कैसरगंज

About cmdnews

Check Also

बहराइच: अदालत से बेदखली के बाद दोबारा कब्जे की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला; भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव   बहराइच। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बरवलिया चौराहा में जमीन और दुकानों …

Leave a Reply

WhatsApp