बहराइच। आमजन को विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तहसील नानपारा परिसर में विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पहुंचकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित सेवाओं के लिए आवेदन एवं समाधान उपलब्ध कराया।
शिविर का नोडल अधिकारी उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह एवं ग्राम न्यायालय न्यायाधीश रंजीत कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का जायजा लेते हुए आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली।
विधिक सेवा सचिव/तहसीलदार विकास कुमार ने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि एक ही मंच पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि विधिक सहायता एवं सेवा शिविरों के माध्यम से लोगों को उनके अधिकारों के साथ-साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जा रही है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोगों की हरसंभव मदद के लिए तैयार है।
नोडल अधिकारी उपजिलाधिकारी प्रकाश सिंह ने भी कहा कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य आमजन को सुविधाजनक तरीके से सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
शिविर में राजस्व, विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन, शिक्षा, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, नगर पालिका, खंड विकास कार्यालय, सिंचाई, वन एवं कृषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
शिविर में नागरिकों को खतौनी, वरासत, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, मनरेगा, दिव्यांग प्रमाणपत्र, वृद्धावस्था पेंशन, किसान संबंधी योजनाओं सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं से संबंधित आवेदन एवं समाधान उपलब्ध कराया गया।
Home / BREAKING NEWS / बहराइच के नानपारा तहसील परिसर में विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन, एक ही स्थान पर कई विभागों की सेवाएं मिलने से आमजन को मिली राहत
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Tags Breaking News Career marg darshak Cmd news hindi news India news latest news Nanpara आमजन आयोजन कैरियर मार्ग दर्शक जिलाधिकारी तहसील नगर पालिका परिसर बहराइच बहराइच के नानपारा तहसील परिसर में विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन, एक ही स्थान पर कई विभागों की सेवाएं मिलने से आमजन को मिली राहत मिलने मिली राहत रिपोर्ट विधिक विभागों विवेक शिविर श्रीवास्तव सहायता सेवा सेवाएं स्थान
Check Also
बहराइच के नानपारा हत्याकांड में दो दोषियों को आजीवन कारावास, 20-20 हजार रुपये का जुर्माना
बहराइच, 27 अक्टूबर 2026। बहराइच के जिला एवं सत्र न्यायालय ने नानपारा में हुए हत्या …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
