Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच के नानपारा में तालाब में मिला अधेड़ का शव, इलाके में मची सनसनी
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच के नानपारा में तालाब में मिला अधेड़ का शव, इलाके में मची सनसनी

रिपोर्ट: विवेक श्रीवास्तव

 

बहराइच। कोतवाली नानपारा क्षेत्र में शुक्रवार को एक तालाब में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव विद्या भगवान दिन स्कूल के पीछे स्थित कब्रिस्तान के पास ठेकेदार बबलू के तालाब में मिला। मृतक की पहचान गोडियन टोला निवासी हनुमान निषाद (करीब 50 वर्ष), पुत्र सुकई के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, हनुमान निषाद तालाब में मछली पकड़ने का काम करता था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह घर से निकला था। कुछ समय बाद तालाब में उसका शव मिला। शव का आधा हिस्सा पानी में डूबा हुआ था, जबकि ऊपरी हिस्सा जलकुंभी पर पड़ा था।

घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आ सकेगी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

About cmdnews

Check Also

प्रदेश सचिव बने लाल जीत पांडे

गोंडा जनपद के ब्लाक मुजेहना के ग्राम पंचायत रुद गढ़ नौसी मजरा इनदयीकपुरवा के लाल …

Leave a Reply

WhatsApp