(बहराइच)थाना मुर्तिहा के नौबना खैरी जंगल में 18 जनवरी को सुबह 8:00 बजे एक अज्ञात युवती की लाश बरामद की गई थी,जिसकी पहचान नहीं हो सकी,पहचान के लिए मुर्तिहा कोतवाल अशोक कुमार लगातार प्रयास कर रहे हैं,रविवार को कतर्नियाघाट आने वाले दूरदराज के पर्यटकों को मुर्तिहा कोतवाल अशोक कुमार ने युवती के चित्र वाला पंपलेट वितरित किया,और लोगों से अपील की गई कि युवती की पहचान कराने में सहयोग करें,मुर्तिहा प्रभारी निरीक्षक द्वारा लड़की का हूबहू चित्र भी बनवाया गया है,जिससे कि उसकी पहचान की जा सके, लगातार प्रयास के बाद भी युवती की पहचान नहीं की जा सकी है, युवती की पहचान के लिए एसआईटी टीम गठित करके बहराइच श्रावस्ती लखीमपुर में टीम भ्रमण कर रही है ,मुर्तिहा कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि हम सब का प्रयास जारी की जल्द युवती की पहचान हो।