रिपोर्ट -विवेक श्रीवास्तव
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर नानपारा द्वारा काली कुंडा मंदिर परिसर में मकर संक्रांति उत्सव और समरसता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग शारीरिक प्रमुख श्री आलोक जी ने अपने मार्गदर्शन से सभी को प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर संघ चालक गोपाल टेकड़ीवाल, नगर कार्यवाह आनंद श्रीवास्तव, नगर प्रचारक आनंद मोहन, जिला बौद्धिक प्रमुख अमित पांडेय, नगर शारीरिक प्रमुख दिलीप जायसवाल, नगर बौद्धिक प्रमुख राहुल कश्यप, प्रार्थना प्रमुख दिनकर द्विवेदी, शाखा कार्यवाह अवधेश, मुख्य शिक्षक शौर्य, सक्षम, गौतम, हर्षित, अतुल जायसवाल, जिला समरसता प्रमुख मनोज गुप्ता, सह नगर शारीरिक प्रमुख जीत भारती, शिशु मंदिर प्रधानाचार्य बालमुकुंद, पंकज जायसवाल, अंकित रस्तोगी, भाजपा नगर अध्यक्ष रेखा पांडेय, पुनीत श्रीवास्तव, भूपेंद्र पांडेय, विवेक श्रीवास्तव, विनोद जायसवाल समेत संघ के अनेक दायित्वधारी और सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
समरसता भोज के माध्यम से समाज में समानता और एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मकर संक्रांति पर्व के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता पर चर्चा की गई। अंत में सभी ने एक साथ भोजन ग्रहण किया, जिससे सामाजिक समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही, जिसने इसे प्रेरणादायक और सफल बना दिया। उपस्थित लोगों ने इस प्रयास की सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बताया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
