Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / बहराइच मिहींपुरवा साठगांठ के चलते खोली गई थी अवैध नर्सिंग होम हुई सील

बहराइच मिहींपुरवा साठगांठ के चलते खोली गई थी अवैध नर्सिंग होम हुई सील

[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच मिहींपुरवा नगर पंचायत में अवैध संचालित सत्यम नर्सिंगहोम पर प्रशासन नें हंटर चलाते हुए सील कर दिया।प्राप्त सुचना के अनुसार बीते लगभग 4 माह पूर्व सत्यम नर्सिंग होम में मिहींपुरवा नगर पंचायत के नयापुरवा निवासी एक महिला को प्रसव में लापरवाही के कारण मौत हो गयी थी जिसको संज्ञान में लेते हुए सीएमओ संजय कुमार नें पत्र जारी करते हुए अवैध संचालित उपरोक्त हॉस्पिटल के स्पष्टीकरण तलब किया था। लेकिन हॉस्पिटल द्वारा उचित जबाब व जरूरी दस्तावेज न उपलब्ध करा पाने के कारण डिप्टी सीएमओ अनुराग वर्मा को नोडल अधिकारी नयुक्त कर हॉस्पिटल पर कार्यवाही के निर्देश दिया गया। लेकिन पुनः हॉस्पिटल संचालक को 7 दिवस का और मौका देते हुए जरूरी दस्तावेज के साथ उपस्थित होने का नोटिस दिया।लेकिन उसके बाद भी कोई उपयुक्त दस्तावेज न होने के कारण बीते 4जनवरी को सीएचसी अधीक्षक मनु शर्मा के देख रेख में मिहींपुरवा झोला छाप के नोडल डॉ. आर पी सिंह व तहसीलदार अम्बिका चौधरी नें हॉस्पिटल सीज कर दिया। इस दौरान बी सी पी एम राधेश्याम समेत अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

WhatsApp