रिपोर्ट- विवेक श्रीवास्तव सम्पादक कार्यालय
नानपारा- करामत अली पुत्र इशरत अली अधिवक्ता से मारपीट करने व जान माल की धमकी देने के मामले में अभियुक्त करामत अली पुत्र इशरत अली निवासी मलंगपुरवा दाखिला नानपारा देहाती थाना कोतवाली नानपारा व जमीनी विवाद में थाना खैरीघाट निवासी अभिलाख पुत्र रामसुमिरन निवासी रामपुर धोबियाहार को एसडीएम नानपारा ने शांति भंग की आशंका में बुधवार दिनांक 14.2.2024 को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया अधिवक्ता मुमताज अहमद ने बताया वह नानपारा में विधि व्यवसाय करते हैं बीते चार दिन पहले अपने खेत गए थे वहां से पहले से घात लगाए करामत अली पुत्र इशरत अली व उसके तीन-चार साथी अचानक आए मारपीट करने लगे पूछने पर कारण भी नहीं बताया जबरन अपनी चार पहिया गाड़ी में खींचने लगे और जान से मारने की धमकी दी शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले अधिवक्ता ने कोतवाली नानपारा मुकदमा कायम कराया था बुधवार को भारी संख्या में अधिवक्ता मोहम्मद अरशद एडवोकेट अध्यक्ष बार एसोसिएशन नानपारा के नेतृत्व मे एसडीएम नानपारा अश्वनी पांडेय से भी मिले व पूरी घटना से अवगत कराया ।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel