मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS
अयोध्या – दुल्लापुर से उमापुर संपर्क मार्ग पर रानेपुर पुलिया की रेलिंग टूटी होने के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। क्यों कि इसी संपर्क मार्ग से लगा मियां पुरवा और बिगिन्या पुल को जाने के लिए यही से मुड़ना होता है।
आपको बता दें कि पुल इतना संकरा है कि इस पर ट्रक या अन्य भारी वाहन एक साथ क्रॉस नहीं कर पाते हैं। तीव्र मोड़ होने के कारण आए दिन मरम्मत के बाद भी संकरे पुल की रेलिंग टूट जाती है। यह संपर्क मार्ग कई गांवों को जोड़ता है, इस मार्ग पर हजारों वाहनों और ग्रामीणों का प्रतिदिन आवागमन रहता है। पुल की रेलिंग टूटी होने से कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। लेकिन अभी पीडब्ल्यूडी विभाग नही दे रहा ध्यान।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel