बहराइच– जिला बहराइच के विकास खंड पयागपुर के ग्राम पंचायत बभनियावा का सामुदायिक शौचालय गंदगी की वजह से बदहाली हालात से गुजर रहा है।ग्राम पंचायत में सरकार के द्वारा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए लाखो रुपये खर्च करके सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया किंतु उपयोग शून्य सा रह गया ग्राम पंचायत में बने सामुदायिक शौचालय में आए दिन ताला लटकता रहता है और अंदर के हालात कुछ ऐसे हैं की देख कर ही सामुदायिक शौचालय के अंदर जाना दूभर सा है सामुदायिक शौचालय कुर्सी बभनियावा की सीटों पर गंदगी एवं सामुदायिक शौचालय के अगल-बगल झाड़ियां लगी है जिससे स्पष्ट है कि ग्राम पंचायत में स्वच्छता की स्थिति एवं सामुदायिक शौचालय की योजना को तार-तार करने में जिम्मेदारों द्वारा कोई भी कसर नहीं छोड़ा जा रहा है सामुदायिक शौचालय कुर्सी बभनियावा में वाश बेसिंग पानी की टोटी टूटी हुई है व फर्स की टायल्स धस सी गयी हैं व विधुत की व्यवस्था सही नही है यह सब बताते हुए गाँव के ग्रामीण राकेश श्रीवास्तव आदि ने बताया कि सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था सुधारने की अपील समाचार के माध्यम से अधिकारियों से की जाती है ग्राम प्रधान ग्राम विकास अधिकारी ध्यान नही दे रहे हैं।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल
रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel