रिपोर्ट अंकित अवस्थी बहराइच

महसी विधायक ने गौशाला का किया उद्घाटन
बहराइच जिले के फखरपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमवा तेतारपुर में विधायक ने किया गौशाला का उद्घाटन।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मुन्ना सिंह व, खंड विकास अधिकार ,शैलेंद्र कुमार यादव, ए.डी.ओ.पंचायत ध्रुव कुमार पांडेय ,महसी एस.डी.एम.राकेश कुमार मौर्य,महसी पुलिस क्षेत्रा अधिकारी जी.पी.त्रिपाठी, पशु चिकित्सा अधिकारी फखरपुर डॉ. सुभाष चंद्र मौर्या, पशु धन प्रसार अधिकारी विजय श्रेष्ठ, प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय,ग्राम विकास अधिकारी मोनिका सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।फखरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत अमवा तेतारपुर में।बुधवार को महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने फीता काटकर गौशाला का किया उद्घाटन इस दौरान विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि हमारी सरकार गौ माता की सुरक्षा के लिए गौशाला खुलवा रही है, जिससे हमारी गौ माता सुरक्षित एक स्थान पर रह सके। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ओंमकार नाथ चौरसिया जिला पंचायत सदस्य भरत लाल पांडेय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धनीराम गुप्ता ग्राम प्रधान शुभम अवस्थी ग्राम प्रधान मैन कुमार सिंह ग्राम प्रधान पवन सिंह,कोटेदार अशोक कुमार शुक्ला सहित तमाम की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
CMD News Newspaper & Live News Web Channel