रिपोर्ट मुदस्सिर हुसैन CMD NEWS

मवई अयोध्या – भेलसर ओवर ब्रिज के दोनों ओर नालों का होगा मरम्मत कार्य, जल निकासी की होगी व्यवस्था
विधायक रुदौली ने केंद्रीय मंत्री से की थी शिकायत!
अयोध्या – राष्ट्रीय राज्य मार्ग के भेलसर चौराहे के दोनों ओर सर्विस लेन की बदहाली की शिकायत विधायक रुदौली राम चंद्र यादव ने सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से पत्र के माध्यम से किया, जिसका संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने विधायक रुदौली को पत्र लिखकर जल्द से जल्द भेलसर चौराहे के दोनों ओर बने नालों का मरम्मत कराकर ज़ल निकासी की समुचित व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस संदर्भ में आदेश प्रेषित होने की जानकारी दी।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel