Breaking News
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

बहराइच: सरकारी दवाओं की होती कालाबाजारी नहीं मिलता गरीबों को इलाज, 12 वर्षो से तैनात डॉक्टर की प्राइवेट प्रेक्टिस जोरो पर

मामला तहसील मोतीपुर के जिला बहराइच के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर मिहींपुरवा का है केंद्र पर तैनात अधीक्षक राम नारायण वर्मा द्वारा अपने निजी आवास पर प्राइवेट इलाज करके क्षेत्रीय गरीबों को लूटने का काम बेखौफ किया जा रहा है,

योगी सरकार के सख्त होने के बावजूद दोपहर 12:00 बजे तक गरीबों को इलाज के लिए अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं गरीबों को ठीक प्रकार से इलाज मुहैया नहीं कराया जा रहा है,

शंका यह भी पीड़ितों ने जाहिर किया कि सरकार द्वारा भेजी जा रही दवाइयों को प्राइवेट मेडिकल स्टोर पर बेच भ्रष्टाचार किया जा रहा है,

गरीब लोगों को प्राइवेट मेडिकल से दवा लिखकर कमीशन खोरी का काम जोरों पर है ग्राम पंचायत मिहींपुरवा की प्रधान कजिन बानो और क्षेत्र पंचायत सदस्य शकीला बानो ने ग्राम वासियों के साथ मिलकर सीएमओ बहराइच को पत्र लिखकर राम नारायण वर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर से स्थानांतरित करने की मांग की है पर अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की गई है।


ग्राम वासियों को चिकित्सा की सुविधा ठीक प्रकार से मिले इसकी जिम्मेवारी ठीक प्रकार से निर्वहन नहीं किया जा रहा है।

उमेश मिश्रा की रिपोर्ट

विवेक कुमार श्रीवास्तव सम्पादक

About cmdnews

Check Also

नानपारा की महारानी के दरबार में सजा भव्य भजन-कीर्तन, भक्तिमय माहौल में गूंजे माता रानी के जयकारे

रिपोर्ट – रमेश कुमार नानपारा, बहराइच। नगर के पटहरन इमली, पुरानी बाजार स्थित नानपारा की …

Leave a Reply

WhatsApp