Breaking News
Home / BREAKING NEWS / स्कूल सेफ्टी ऑडिट में विशेषज्ञों ने परखी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

स्कूल सेफ्टी ऑडिट में विशेषज्ञों ने परखी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था

रिपोर्ट हरि शरण शर्मा ब्यूरो चीफ

बदायूँ 15/10/2026 शासन के निर्देशो के क्रम में तथा सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद बदायूं में इस समय कंपोजिट विद्यालयों का ऑडिट कराया जा रहा है । तकनीकी विशेषज्ञों की टीम द्वारा विद्यालय भवन की मजबूती , अग्निशमन व्यवस्था , विद्युत वायरिंग , आपातकालीन निकास , और आपदा प्रबंधन की तैयारी का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।

इसी क्रम में आज आसफपुर विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय खेड़ा दास , तथा दावरी का निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण टीम में आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ आकाश बाबू तथा नीलम सागर , फायर सेफ्टी विशेषज्ञ राजेश कुमार सक्सेना, एवं स्ट्रक्चरल इंजीनियर आयुष कुमार सिंह, एवं विवेक गुर्जर ने बहुत ही बारीकी से स्कूलों का निरीक्षण किया ।

टीम ने कक्षा कक्ष की भौतिक स्थिति , भवन की मजबूती , विद्युत व्यवस्था से संभावित जोखिम वाले स्थान, तथा आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी व्यवस्था को परखा । निरीक्षण के दौरान जिला एम आई एस / आईटी विशेषज्ञ ईसार अली, और डीपीएम अमर सिंह ने औचक निरीक्षण किया ।

खंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र सिंह द्वारा खेड़ा दास विद्यालय में आज विद्यालय कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया । तथा प्रधानाचार्य नीलम वार्ष्णेय के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्होंने सभी स्टाफ से मन से कार्य करने की अपील की ।

उन्होंने कहा कि अच्छे अध्यापक ही अच्छे बच्चों का भविष्य तय करते हैं और वही बच्चे आगे चलकर इस देश का भविष्य बनाते हैं । इस अवसर पर बच्चों के लिए आपदा से बचाव हेतु जानकारी भी दी गई । तथा मॉक ड्रिल भी कराया गया ।

About CMD NEWS UP

Check Also

नानपारा की महारानी के दरबार में सजा भव्य भजन-कीर्तन, भक्तिमय माहौल में गूंजे माता रानी के जयकारे

रिपोर्ट – रमेश कुमार नानपारा, बहराइच। नगर के पटहरन इमली, पुरानी बाजार स्थित नानपारा की …

Leave a Reply

WhatsApp