रिपोर्ट – रमेश कुमार

नानपारा, बहराइच। नगर के पटहरन इमली, पुरानी बाजार स्थित नानपारा की महारानी माँ दुर्गा के भव्य पंडाल में बुधवार को विशाल भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। इसके बाद भजन गायक पंकज निगम और किशन गुप्ता ने एक से बढ़कर एक देवी भजन प्रस्तुत किए। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पंडाल माता रानी के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रशांत चौरसिया ने की। आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष विकास चौरसिया, कोषाध्यक्ष सचिन चौरसिया, संरक्षक सानू रस्तोगी एवं डॉ. एस.पी. श्रीवास्तव सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों का विशेष योगदान रहा। महामंत्री ललित एवं शुभम यज्ञसैनी, मंत्री शक्ति चौरसिया, विक्रम, दीपू पटवा, सोमू गुप्ता, आनंद यज्ञसैनी, अर्जुन चौरसिया, रिसू चौरसिया, चंदन चौधरी, चंदन साहू, अजय गुप्ता और डॉ. अनूप ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
भजन-कीर्तन के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया। आयोजन से पुरानी बाजार सहित पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। समिति के सदस्यों ने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर माँ दुर्गा की आराधना सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ की जा रही है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel