Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / मखौड़ा मनवर महोत्सव के उद्घाटन पर होंगे 600 किसान सम्मानित:अजय सिंह विधायक हरैया।
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]

मखौड़ा मनवर महोत्सव के उद्घाटन पर होंगे 600 किसान सम्मानित:अजय सिंह विधायक हरैया।

मखौड़ा मनवर महोत्सव के उद्घाटन पर होंगे 600 किसान सम्मानित : अजय सिंह विधायक हरैया

विभागीय योजनाओं का कार्यक्रम स्थल पर लगाएं स्टाल – जिला अधिकारी

अवनीश कुमार मिश्रा सीएमडी न्यूज़

बस्ती।।  मखौड़ा मनवर महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर 21 दिसम्बर को लगभग 600 किसानों को सम्मानित किया जायेंगा। उक्त जानकाररी विधायक हर्रैया अजय सिंह ने दी है। उन्होने बताया कि इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को सम्मानित करके अन्य लोगों को प्रेरित करना है ताकि वह भी समाज के उत्थान में अपना योगदान कर सके। वे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विभागीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए पूर्व में क्रिकेट प्रतियोगिता, मैराथन आयोजित कराने के साथ-साथ 35000 छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। महोत्सव के पहले दिन किसानों, दूसरे दिन शिक्षकों तथा विद्यार्थियों, सैनिको एवं तीसरे दिन नारी शक्ति के प्रतीक विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा लोगों के मनोरंजन के लिए शाम को कवि सम्मेलन, सांस्कृति कार्यक्रम तथा भोजपुरी नाइट का आयोजन भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मखौड़ा धाम भगवान राम से संबंधित स्थल है, जहां पर राजा दशरथ के अनुरोध पर श्रृंगी ऋषि ने पुत्रेष्टी यज्ञ आयोजित कराया था। यहां दूर-दूर से दर्शनार्थी मंदिर के दर्शन करने आते हैं। अयोध्या से निकट होने के कारण इस स्थल का विशेष महत्व है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अपील किया कि महोत्सव को सफल बनाने में अपना योगदान करें। इससेे राष्ट्रीय स्तर पर मखौड़ा धाम को पहचान दिलाने में अहम योगदान होगा।
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभागीय योजनाओं का स्टाल कार्यक्रम स्थल पर लगाएं। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि कोविड-19 टीकाकरण, गोल्डन कार्ड बनाने तथा स्वास्थ्य परीक्षण का कैंप लगाएं। उन्होंने उद्योग, खादी ग्राम उद्योग, एनआरएलएम, मत्स्य, महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित वस्तुओं, कृषि, उद्यान, गन्ना, एवं अन्य विभाग के अधिकारियों को स्टाल लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके द्वारा किए गए कार्यों को लोगों के सामने प्रस्तुत करने का यह एक अच्छा अवसर है। इसे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्मान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को समय से कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित कराना सुनिश्चित करें। सम्मान पत्र के क्रम के अनुसार लोगों को बैठाया जाय तथा निर्धारित संख्या में उन्हे मंच पर बुलाया जाय। उन्होने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि देर रात तक कार्यक्रम संचालित होने के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर तथा आस-पास के क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराये।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर कानून व्यवस्था के लिए उप जिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्रैया को नोडल बनाया गया है। कार्यक्रम स्थल पर ब्लॉक के अधिकारियों-कर्मचारियों की टीम द्वारा कंट्रोल रूम भी संचालित किया जाएगा। डीपीआरओ प्रतिदिन कार्यक्रम स्थल पर सफाई सुनिश्चित करने के लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाये। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए दीपोत्सव का आयोजन भी किया जायेंगा।
बैठक में सीएमओ डॉ0 चंद्रशेखर, उपनिदेशक कृषि अनिल कुमार, जिला विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, बीएसए जगदीश शुक्ला, डीआईओएस डी. एस. यादव, उदय प्रकाश पासवान, संदीप वर्मा, ए. एम. ए. विकास मिश्रा, सावित्री देवी, इंद्रजीत मौर्य, तथा विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

About Anuj Jaiswal

Check Also

बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल

रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव  बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …

Leave a Reply

WhatsApp