
बहराइच – रिलायंस फाउंडेशन एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बहराइच के संयुक्त तत्वाधान में तेजवापुर ब्लॉक के सभी 74 ग्राम पंचायत प्रधानों के साथ डायल आउट कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य विषय सरकार द्वारा व्यापक रूप से चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान को मजबूती प्रदान करना था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी श्री बृजेश सिंह ने की, एवं सभी ग्राम पंचायत प्रधानों को टीकाकरण कार्यक्रम को मजबूती प्रदान करने मैं अपना योगदान करने के लिए प्रेरित किया। साथ में जिन ग्राम पंचायतों में कुछ भ्रांतियों के कारण लोग टीकाकरण करवाने से बच रहे हैं उनको जागरूक करने के लिए विशेष रूप से उन ग्राम पंचायतों में स्वयं भ्रमण कर लोगों को जागरूक करने का भी आश्वासन दिया।
अनूप मिश्रा ।। CMD NEWS ।।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel