विवेक कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
नानपारा नगर के रुपईडीहा रोड कृष्ण पूरी कॉलोनी स्थित नवनिर्मित सतरुपा अष्टभुजा दुर्गा मन्दिर में दुर्गा जी के नौ रूप और भैरव बाबा मूर्ति स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न। मूर्ति स्थापना विधिविधान से मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ व प्रसाद भोज से सम्पन्न हुआ।
मन्दिर अध्यक्ष धर्मेंद्र कांत श्रीवास्तव ने बताया कि 12 फरवरी 16 फरवरी तक अनवरत पूजन जप चल चल रहाथा आज मुख्यचार्य पण्डित राम उजागर मिश्रा द्वारा मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसमौके पर रामफेरन विश्वकर्मा, सुनील गुप्ता, गगन श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, डॉ वीरांगना कान्त, शैलेन्द्र कुमार, सहित अन्य उपस्थित रहे ।

CMD News Newspaper & Live News Web Channel