रामनगर,बाराबंकी।
लखनऊ – बहराइच रोड स्थित बुढ़वल रामनगर चौराहे पर केयर डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन रामनगर विधायक शरद अवस्थी ने फीता काटकर किया।
सेंटर के मैनेजर अमरेश सिंह चौहान ने बताया कि मेरा उद्देश्य क्षेत्र में लोगों को हो रही शरीर से संबंधित जांच समस्या को खत्म करना और उन्हें तत्काल जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने की है।

विधायक शरद अवस्थी ने कहा क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सेवा के लिए यह डायग्नोस्टिक सेंटर काफी मदद करेगा।
डॉक्टर हिमांशू वर्मा ने बताया कि यहां पर डिजिटल एक्स रे , कंप्लीट पैथोलॉजी, हिस्टोलॉजी व माइक्रोबायोलॉजी उपलब्ध है तथा अल्ट्रासाउंड की सुविधा अति शीघ्र उपलब्ध हो जाने को बताया।
इस मौके पर हरिशरण सिंह, वीरेन्द्र सिंह ,धर्मेंद्र सिंह, महेश सिंह , मनोज , आशीष, विनय सिंह आदि क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel