बाराबंकी।
13/02/2021
ब्यूरो चीफ आशीष सिंह की रिपोर्ट
रामसनेहीघाट- विकास खण्ड बनीकोडर के ग्राम पंचायत जरौली में चल रहे मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में आज फाइनल मैच देवीगंज व मवइया के बीच खेला
गया,जिसमे देवीगंज की टीम ने 227 रन बनाये,तो वही दूसरी तरफ मवइया की टीम 148 रन पर ही ऑल आउट हो गई,पूरी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हुए शादाब मैन ऑफ द सीरीज व गौरव को मैन आफ दी मैच से नवाजा गया। ग्राम पंचायत जरौली के प्रधान प्रत्याशी आशुतोष द्विवेदी ने खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।इस मौके पर मुख्य रूप से अंकित द्विवेदी टूर्नामेंट आयोजक रमाशंकर यादव,गंगासागर,शानू शुक्ला,सत्यम द्विवेदी,आदि लोग मौजूद रहे।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel