
आज दिनांक 04.02.2021 को पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने जनपद के थाना कोतवाली देहात का वार्षिक निरीक्षण किया। जिसमे उन्होंने थाने के अपराध रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, माल खाना रजिस्टर भवन रजिस्टर, राजकीय संपत्ति रजिस्टर, फ्लाई सीट, गुंडा रजिस्टर, हिस्ट्री शीट, त्यौहार रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर के आवासीय भवनों, भोजनालय, शौचालय, कार्यालय आदि स्थानों को स्वच्छ रखनें, विवेचना निस्तारण, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना निरीक्षण व लावारिस तथा मुकदमाती मालों के निस्तारण हेतु निर्देश दिए। थानास्टाफ का नियमित सम्मेलन करने व उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण सक्षम स्तर से कराये जानें, बीट कर्मचारियों द्वारा बीट सूचना दर्ज करानें तथा बीट सूचना पर आवश्यक कार्यवाही करनें के भी दिशा- निर्देश दिये ।
ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी गोंडा
CMD News Newspaper & Live News Web Channel