आज दिनांक 14-1-2021को जनपद गोंडा के कटरा विधानसभा के रामापुर किसान डिग्री कालेज में पप्पू यादव की अध्यक्षता में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया वही पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खां व पूर्व विधायक रमेश चन्द्र गौतम जो बसपा छोड़ सपा में आये हैं लोगों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया वही विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जो लोग आपके साथ आये है पार्टी छोड़कर निश्चित तौर पर वो पार्टी के खेवनहार साबित होगे और 2022 मे मा अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने में बडी भूमिका होगी वही कार्यक्रम आयोजक बैज नाथ दूबे जी ने कार्यकर्ताओं व नेताओं का स्वागत किया वही पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खां ने अपने संबोधन में कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर जनपद के कोने -कोने का समाज वादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जितना सम्मान दिया है उसका कर्जा मै 2022 मे सफल बनकर चुकाऊगा तथा मा अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने में अपना सबकुछ न्योछावर कर दूगाँ इस मौके पर तमाम लोग उपस्थित रहे ।
ब्यूरो चीफ सुनील तिवारी के साथ संजय की रिपोर्ट गोंडा
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
