आज दिनांक-28.09.2020 को पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा थाना परसपुर का औचक निरीक्षण किया गया जिसमे थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, मालखाना, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ-सफाई व लंबित विवेचनाओ/ प्रार्थना पत्रो का अतिशीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गैर इरादतन हत्या,बलवा आदि के प्रकरणों व सम्पत्ति /भूमि विवाद के प्रार्थना पत्रो का तत्काल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पुलिसकर्मियों को मॉस्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करते हुए सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने एवं कोरोना वायरस (COVID-19) से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा थाने पर आने वाले आगन्तुको की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया ।
ब्यूरो चीफ सुनील तिवारीगोंडा ।
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9198167553
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
