दबंगों द्वारा तालाबों पर जारी अवैध कब्जा,ग्रामीणों की शिकायत पर पैमाइश कराने गए लोगों पर हुआ हमला।

UPबहराईच-तहसील नानपारा ब्लाक नवाबगंज के अंतर्गत तालाब पर अवैध कब्जे का खेल जारी सामूहिक रूप से स्थापित तालाब पर दबंग कर रहा था अवैध कब्जा, गांव के कुछ संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से कराया था अवगत,

उपजिलाधिकारी नानपारा ने पैमाइश के लिए मौके पर भेजी थी राजस्व विभाग की टीम, टीम के द्वारा नापने के बाद अवैध तालाब पर कब्जा करने वाले दबंगों ने शासन को अवगत करवाने वाले व्यक्तियों पर किया हमला,हमले में आई काफी चोटें।

पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग,शासन की अनदेखी के चलते सामूहिक तालाब पर हो रहे हैं अवैध कब्जा, विकास खण्ड़ नवाबगंज के थनाई गांव का मामला इससे पूर्व भी इसी ब्लॉक के एक अन्य गांवों में भी दबंगों द्वारा तालाब पर अवैध कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है,जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने की थी जिसमें अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं
CMD News Newspaper & Live News Web Channel