संघ अध्यक्ष ने अधिवक्ता साथियों का किया आर्थिक सहयोग
भेंट में दिये दो-दो हजार नगद रुपये

जमुनहा श्रावस्ती-तहसील जमुनहा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कुलदीप वर्मा ने वैश्विक महामारी की वजह से देश में लंबे समय से चल रहे लाकडाउन के चलते विधि व्यवसाय से जुड़े अधिवक्ता साथियों पर पड़े आर्थिक संकट को लेकर तहसील जमुनहा के समस्त अधिवक्ता साथियों को प्रति अधिवक्ता दो-दो हजार रुपये के हिसाब से आर्थिक सहयोग भेंट किया,अधिवक्ता श्री वर्मा ने कहा कि लंबे समय से लाकडाउन के चलते हर वर्ग प्रभावित हुआ है।तथा लोगों से अपील की कि कोरोना जैसे महामारी से बचाव के लिये मास्क का प्रयोग करें व सोशल डिस्टेन्स पर विशेष ध्यान दें।समस्त अधिवक्ताओं ने उनका धन्यवाद अदा किया।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel