कोरोना वायरस के इस संकट की घड़ी में सरकार का साथ देने के लिए गोंडा के व्यापारी आगे आए हैं। सिंधी समाज के व्यापारी मुकेश धन कानी एवं उनके भाई मनीष धनकानी ने अपनी स्वेच्छा से प्रधानमंत्री राहत कोष में ₹21000 एवं मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹11000 का चेक भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी के माध्यम से दिया। इस अवसर पर सूर्य नारायण तिवारी ने कहा राहत कोष में यह राशि देना इनकी देशभक्ति की भावना को दर्शाता है। मेरा गोंडा के सभी लोगों से आग्रह है कि संकट
की इस घड़ी में जिस व्यक्ति से जहां से जो भी बन पड़े देश के लिए करें।
सुनील तिवारी
ब्यूरो चीफ गोंडा
[responsivevoice_button pitch= voice="Hindi Female" buttontext="ख़बर को सुनें"]
Check Also
बहराइच: खबर के बाद हुई खानापूर्ति! लालबोझी श्मशान में शवदाह स्थल आज भी घास से पटा, व्यवस्था पर उठे सवाल
रिपोर्ट : विवेक श्रीवास्तव बहराइच। लगभग तीन सप्ताह पहले CMD NEWS ने विकास खंड बलहा …
CMD News Newspaper & Live News Web Channel
