सोनहा थाने में 11 माह 6 दिन का कार्यकाल रहा यादगार, महेश सिंह ने जताया आभार
रिपोर्ट राज कुमार पाण्डेय
CMD न्यूज़ बस्ती।
बस्ती। थाना सोनहा में थानाध्यक्ष के रूप में महेश सिंह का 11 माह 6 दिन का कार्यकाल यादगार रहा। अपने कार्यकाल के समापन पर उन्होंने सम्मानित साथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापारियों एवं क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भावुक संदेश साझा किया।
महेश सिंह ने कहा कि सोनहा थाने में बिताया गया समय सदैव उनकी यादों में सुरक्षित रहेगा। वरिष्ठ एवं अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों, सम्मानित व्यापारीगण और आम जनता से मिला आशीर्वाद, स्नेह, प्यार, अपनत्व और सहयोग उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार स्नेह और सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा जताई।
वहीं, सोनहा थाने के नए थानाध्यक्ष के रूप में जीवन त्रिपाठी जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारी आगे बढ़ेगी। महेश सिंह के कार्यकाल की यादों के बीच अब सोनहा में नए थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी के कार्यभार संभालने को लेकर चर्चा है।
CMD News Newspaper & Live News Web Channel